Operation Sindoor 1st Anniversary : भारत का वो ऑपरेशन जिसने हिला दिया पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज आज भी जारी, पहली वर्षगांठ पर DGMO ने खोले बड़े राज

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत के सैन्य अभियान को याद किया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन आतंक के खिलाफ भारत की रणनीतिक और सटीक कार्रवाई का प्रतीक था, जिसमें सीमापार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

Operation Sindoor 1st Anniversary : भारत का वो ऑपरेशन जिसने हिला दिया पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर की गूंज आज भी जारी, पहली वर्षगांठ पर DGMO ने खोले बड़े राज

Operation Sindoor 1st Anniversary

Modified Date: May 7, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: May 7, 2026 2:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर DGMO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
  • भारत ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को सटीक रणनीति के साथ निशाना बनाया था।
  • सेना ने कहा—आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी है और यह केवल शुरुआत थी।

नई दिल्ली: Operation Sindoor 1st Anniversary  पाकिस्तान शायद 6-7 मई की रात कभी नहीं भूल पाए। आज से ठीक एक साल पहले, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सीमा पार घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था और 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया था। इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की पहली वर्षगांठ पर डीजीएमओ (DGMO) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेना के पराक्रम को याद किया।

DGMO Press Conference“सूरत बदलनी चाहिए”: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि यह सूरत बदलनी चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ कोई आखिरी कदम नहीं था, बल्कि यह एक नई शुरुआत थी। भारत अपनी संप्रभुता और जनता की सुरक्षा के लिए पूरी पेशेवर जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करना जारी रखेगा।

सरकार के वो 2 निर्देश, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने खुलासा किया कि इस ऑपरेशन के दौरान सरकार की ओर से सेना को दो साफ निर्देश मिले थे स्पष्ट राजनीतिक-सैन्य लक्ष्य: यानी किसे और क्यों निशाना बनाना है, यह पूरी तरह तय था।लक्ष्य को पाने के लिए सेना को अपनी रणनीति बनाने की पूरी आजादी दी गई थी।

operation Sindoor 1st Anniversary स्ट्रेटेजिक संयम और पक्का इरादा

डीजीएमओ के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर भारत की स्ट्रेटेजिक यात्रा में एक निर्णायक मोड़ था। भारत ने पहली बार एलओसी (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार जाकर आतंकवाद को इतनी सटीकता और अनुपात के साथ टारगेट किया। यह ऑपरेशन दुनिया के लिए भारत के पक्के इरादे और सैन्य शक्ति का एक बड़ा बयान था। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंक के खिलाफ भारत का यह अभियान रुकने वाला नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.