केरल में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर की गई हत्या
केरल में पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर की गई हत्या
त्रिशूर (केरल), छह मई (भाषा) जिले में चेरपू के पास पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता कराने के दौरान 27 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को देर रात मनु पर तीन लोगों ने हॉकी स्टिक से हमला किया था।
पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी ने शिवपुरम कॉलोनी में एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन उनके बीच मामूली झड़प हो गयी।
उन्होंने बताया कि मनु इसके बाद अस्पताल में इलाज कराने गया था, लेकिन घर वापस आते समय तीनों आरोपी उस पर हमला कर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि मनु के सिर पर चोट लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा प्रीति दिलीप
दिलीप

Facebook


