केरल: व्यक्ति ने अपनी मां की मौत के बाद शव घर में छिपाकर रखा
केरल: व्यक्ति ने अपनी मां की मौत के बाद शव घर में छिपाकर रखा
कोल्लम, 25 जुलाई (भाषा) केरल में कोल्लम के पास एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 80 वर्षीय मां की मौत की बात कई दिनों तक छिपाए रखी और घर पर ही उसका शव रखे रहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब महिला की पोती शुक्रवार रात उससे मिलने घर पहुंची।
कुलाथुपुझा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पोती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच व पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत कुछ दिन पहले हुई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला के बेटे को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। उसने अपनी मां की मौत के बारे में किसी को न बताने का कोई कारण नहीं बताया। वह बस मुस्कराता रहा।’’
भाषा शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


