केरलम: आबकारी अधिनियम उल्लंघन मामले में समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

केरलम: आबकारी अधिनियम उल्लंघन मामले में समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

केरलम: आबकारी अधिनियम उल्लंघन मामले में समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार
Modified Date: September 17, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: September 17, 2026 11:12 am IST

कोच्चि, 17 सितंबर (भाषा) केरलम में एक मलयालम समाचार चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) को, वायनाड स्थित उनके पैतृक घर पर तलाशी के दौरान अनुमेय सीमा से अधिक शराब बरामद होने के बाद आबकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तड़के कोच्चि के कलामस्सेरी से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान अनुमेय सीमा से अधिक शराब मिलने की पुलिस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने एंटो ऑगस्टीन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को ‘रिपोर्टर ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ द्वारा प्रायोजित लियोनेल मेस्सी से संबंधित आयोजन के विफल होने से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में कोच्चि और वायनाड में ऑगस्टीन व उनके दो भाइयों के कार्यालयों-आवासों की तलाशी ली थी।

अधिकारियों ने बताया कि अनुमेय मात्रा से अधिक शराब रखने के आरोप में आबकारी अधिनियम की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आबकारी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और बाद में वायनाड ले जाया गया।

ऑगस्टीन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेस्सी से जुड़े आयोजन की जांच के संबंध में सभी दस्तावेज दे दिए गए हैं और तलाशी पूरी हो चुकी है। अब यह गिरफ्तारी आबकारी मामले में की गई है।’’

ऑगस्टीन कहा कि आबकारी अधिकारियों ने उन्हें देर करीब दो बजे हिरासत में लिया और तड़के करीब साढ़े चार ही इस मामले के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी शराब का सेवन नहीं किया है और न ही जीवन में इसका इस्तेमाल किया है। मुझे इस आबकारी मामले की जानकारी नहीं है। देखते हैं क्या होता है।’’

यह पूछे जाने पर कि उनके घर से 67 लीटर शराब जब्त की गई तो उन्होंने कहा कि वह कोच्चि में थे और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि मैं कोच्चि में था।’’

इस बीच, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि एसआईटी ने सब कुछ कानून के दायरे में किया है क्योंकि वारंट के बाद ही तलाशी ली गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री पुलिस की किसी भी जांच में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। जांच चलने दें। कानून अपना काम करेगा।’’

उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया कि केरलम में ‘‘आपातकाल जैसी स्थिति’’ है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती पिनराई विजयन सरकार के दौरान भी कई पत्रकारों पर मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी ने कुछ भी गैरकानूनी काम किया है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।’’

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में