केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत

केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत

केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत
Modified Date: May 4, 2026 / 02:54 pm IST
Published Date: May 4, 2026 2:54 pm IST

तिरुवनंतपुरम, चार मई (भाषा) केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को इसी सीट पर 52,907 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमान चांडी के बेटे हैं।

केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार चांडी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के.एम. राधाकृष्णन के खिलाफ कुल 84,031 वोट मिले। राधाकृष्णन को कुल 31,124 वोट हासिल हुए।

चांडी का चुनाव प्रचार अभियान चर्चा में रहा था जिसमें उन्होंने ‘फ्लेक्स बोर्ड’ और ‘प्लास्टिक बैनर’ का इस्तेमाल नहीं किया और साइकिल पर सवार होकर घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में