West Bengal Election Result 2026: भवानीपुर में अचानक रुकी मतगणना, बढ़त कम होते ही काउंटिंग सेंटर पहुंची ममता, मचा हड़कंप, महिला पुलिसकर्मी तैनात
West Bengal Election Result 2026: भवानीपुर में अचानक रुकी मतगणना, बढ़त कम होते ही काउंटिंग सेंटर पहुंची ममता, मचा हड़कंप, महिला पुलिसकर्मी तैनात
West Bengal Election Result 2026 | Photo Credit: ANI
- भवानीपुर में 45 मिनट तक मतगणना रुकी रही
- ममता बनर्जी 5400 वोटों से आगे, मुकाबला कड़ा
- टीएमसी ऑफिस में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
नई दिल्ली: West Bengal Election Result 2026 देश में आज जनादेश का दिन है, आज एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Elections Result 2026) जारी हो रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ अब रुझान आने भी शुरु हो चुके हैं, लेकिन सबकी निगाहें पश्विम बंगाल विधानसभा चुनाव में टिकी हुई है। क्योंकि यहां ताजा रुझानों के अनुसार, 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो रहा है। यहां बीजेपी लीड करते नजर आ रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल की भवानीपुर सीट (Bhabanipur Election) पर अचानक मतगणना रुक गई है।
45 मिनट तक रुकी रही काउंटिंग
West Bengal Election Result 2026 आपको बता दें कि भवानीपुर के सखावत स्कूल मेमोरियल काउंटिंग सेंटर में करीब 45 मिनट तक काउंटिंग रुकी थी। हालांकि अब जारी हो गई है। अभिषेक बनर्जी भी आए थे जिनको रोक दिया गया। दोनों कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी को फोन जमा करके भीतर जाने दिया है।
भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता
भवानीपुर में 13 राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5400 वोटों से आगे चल रही हैं, हालांकि मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है। बढ़त कम होते ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
ममता बनर्जी भवानिपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंची हैं। उनके खिलाफ भारी नारेबाज़ी हो रही है। आज टीएमसी की सार्वजनिक रूप से बेइज़्ज़ती हुई है। अब उनके साथ टीएमसी का एक भी कार्यकर्ता नज़र नहीं आ रहा है। pic.twitter.com/WvSLd8Wc4F
— Waseem Zaidi (@NewsZD) May 4, 2026
कोलकाता में टीएमसी के अस्थायी ऑफिस को तोड़ा गया
वहीं दूसरी ओर मतगणना के बीच तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां भवानीपुर में टीएमसी के कैंप में तोड़फोड़ की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि लोग कुर्सियों तोड़ते हुए दिख रहे हैं और कई लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- GT vs PBKS Match Highlights: गुजरात ने रोका पंजाब विजय रथ, शुभमन की सेना ने इतने विकेट से जीता मैच, साई सुदर्शन ने खेली तूफानी पारी
- IPL Match Raipur : छत्तीसगढ़ के ये छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच, साय सरकार का बड़ा फैसला
- UP IAS Transfer: बदले गए इन जिलों के कलेक्टर, कई अफसरों के विभागों में बदलाव, एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर

Facebook


