केरल : विशु दिवस पोस्टर विवाद मामले में दो लोग गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

केरल : विशु दिवस पोस्टर विवाद मामले में दो लोग गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

केरल : विशु दिवस पोस्टर विवाद मामले में दो लोग गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप
Modified Date: April 17, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: April 17, 2026 5:02 pm IST

अलाप्पुझा, 17 अप्रैल (भाषा) केरल में विशु दिवस के मौके पर एक रेस्तरां के प्रचार पोस्टर को व्हाट्सएप पर साझा करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण को एक ‘कुझी मंधी’ (अरब का एक मांसाहारी व्यंजन) के सामने बैठे हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

चेरथला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से व्हाट्सएप पर यह पोस्टर साझा किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां चेरथला स्थित रेस्तरां तक ​​एक हिंदू संगठन द्वारा शाम को विरोध मार्च निकाले जाने की खबरों के मद्देनजर, पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है।

इस बीच, रेस्तरां के मालिक ने व्हाट्सएप पर विवादित पोस्टर साझा किए जाने की घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

टीवी चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में रेस्तरां के मालिक ने दावा किया कि पोस्टर तैयार करने का काम किसी तीसरे पक्ष को दिया गया था, जिसने गलत समझ के कारण ऐसा विवादित चित्र तैयार कर दिया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पोस्टर रेस्तरां की किसी भी आधिकारिक प्रचार सामग्री या सोशल मीडिया मंच पर इस्तेमाल नहीं किया गया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में