Mandla Crime News: छोटे भाई के साथ बड़े भाई ने आधी रात को कर दिया कांड, खुलासा हुआ तो परिजनों के भी उड़ गए होश, मामला जानकर चकराया पुलिस का भी माथा
Mandla Crime News: मंडल में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
UP Crime News| Image- IBC24 News File
- मंडला जिले में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या।
- आरोपी ने हत्या कर शव के 9 टुकड़े किए और सेप्टिक टैंक में फेंक दिए थे।
- पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार।
Mandla Crime News: मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और (Mandla Crime News) शव के टुकड़ों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंजनिया चौकी क्षेत्र के करिया गांव का है। यहां बड़े भाई घनश्याम साहू ने अपने छोटे भाई आशीष साहू की हत्या कर दी और उसके शव के 9 टुकड़े कर उन टुकड़ों को सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। आरोपी ने मृतक पर सोते समय धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया था। (Mandla Crime News) वहीं दूसरी तरफ आशीष 11 अप्रैल से घर नहीं आया था, तो उसके परिजनों ने 15 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
कैसे हुआ मामले का खुलासा
Mandla Crime News: वहीं अब आज अचानक सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी तो मृतक के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने टैंक तुड़वाकर आशीष के शव को बरामद किया। वहीं पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बड़े भाई घनश्याम साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। (Mandla Crime News) आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, छोटे भाई के नाम पर संपत्ति थी और इसी जलन के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- FIR on Rahul Gandhi: मुश्किलों में फंसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दर्ज होगा FIR, इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
- Parliament Special Session 2026 Live: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के कड़े विरोध के बीच कुछ ही देर में लोकसभा में जवाब देंगे गृह मंत्री अमित शाह
- Deepasha Buffalo Controversy: वन भैंसा के बदले थमा दिया मुर्रा भैंस! छत्तीसगढ़ सरकार ने पूछे सवाल तो क्लोन प्रोसेस करने वाली संस्था का आया ये जवाब, खर्च हुए थे इतने करोड़ रुपए

Facebook


