खांडू ने नीति आयोग की पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त होने पर जोरम अनिया को बधाई दी

खांडू ने नीति आयोग की पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त होने पर जोरम अनिया को बधाई दी

खांडू ने नीति आयोग की पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त होने पर जोरम अनिया को बधाई दी
Modified Date: May 3, 2026 / 10:39 am IST
Published Date: May 3, 2026 10:39 am IST

ईटानगर, तीन मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शिक्षाविद् जोरम अनिया को नीति आयोग की पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी राष्ट्रीय नीति निर्माण को बहुमूल्य दृष्टिकोण देगी।

केंद्र सरकार ने शिक्षाविद् जोरम अनिया और विद्वान-लेखक आर. बालासुब्रमण्यम को शनिवार को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया। इन दो नियुक्तियों के साथ ही आयोग में उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की कुल संख्या सात हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं।

खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, लेखिका और लोककथाकार अनिया ने हिंदी साहित्य और न्याशी संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी योगदान दिया है। न्याशी समुदाय से हिंदी में पीएचडी करने वाली पहली महिला के रूप में उनकी उल्लेखनीय यात्रा समर्पण, विद्वत्ता और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, शोध और जमीनी स्तर पर काम करने का उनका व्यापक अनुभव खासकर स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों और समावेशी विकास को मजबूत करने में राष्ट्रीय नीति निर्माण को बहुमूल्य दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

खांडू ने अनिया को नीति आयोग में नियुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूर्वोत्तर की ऐसी विशिष्ट प्रतिभा को पहचानने और उन्हें यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।’’

खांडू ने अनिया की नियुक्ति को अरुणाचल प्रदेश और पूरे पूर्वोत्तर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कामना की कि वह इस प्रतिष्ठित भूमिका में सफल रहें और राष्ट्र की सेवा करना जारी रखें।

भाषा

सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में