Delhi AC Blast News: राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी
Delhi AC Blast News: राजधानी में एसी ब्लास्ट से बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी
Delhi AC Blast News: राजधानी में एसी ब्लास्ट के बिल्डिंग में लगी आग, जिंदा जल गए 9 लोग और कई झुलसे, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी / Image: ANI
- विवेक विहार में AC ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग
- हादसे में 9 लोगों की मौत, कई घायल
- दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, कूलिंग जारी
नई दिल्ली: Delhi AC Blast News देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल रविवार सुबह-सुबह एसी ब्लास्ट होने के चलते एक इमारत में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के बुरी तरह झुलस जाने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल दमकल विभाग द्वारा कूलिंग ऑपरेशन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, आगे की कार्रवाई लगातार जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या आगे बढ़ सकती है।
एसी ब्लास्ट के चलते 9 की मौत
Delhi AC Blast News मिली जानकारी के अनुसार घटना विवेक विहार इलाके की है, जहां दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट हो गया। एसी में धमाके के बाद धुआं उठने लगा और धीरे-धीरे आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग की चपेट में आने से इमारत में रहने वाले 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है।
#WATCH | Delhi: Bodies being taken out from the building in Vivek Vihar, Shahdara, where the fire broke out this morning.
As per the Delhi police, 9 people died in the incident. https://t.co/1FwBNc1RUz pic.twitter.com/GwLFcoEihR
— ANI (@ANI) May 3, 2026
शव की शिनाख्त में दिक्कत
सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कयम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि वो बहुत खराब हालत में मिले हैं। वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं। शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है।
ये भी पढ़ें
- Gold Rate 03 May 2026: शादी सीजन में सोना हुआ सस्ता! 2180 रुपये फिसलकर 1.13 लाख के करीब आया भाव, जानें आपके शहर में आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट?
- RCB’s Raipur Tickets Online Booking : रायपुर वालों के लिए बड़ी खबर! RCB के इन 2 धाकड़ मैचों की टिकट बिक्री हुई शुरू, जानें कैसे और किस दिन करें बुक
- NEET UG 2026 News : आज लाखों छात्र देंगे NEET की परीक्षा, सेंटर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Facebook


