Madhya Pradesh Weather Alert : सावधान! मई में ही बदला मौसम का मिजाज! एमपी के इन 31 जिलों में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम ने बड़ा बदलाव दिखाया है। 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगह नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।

Madhya Pradesh Weather Alert : सावधान! मई में ही बदला मौसम का मिजाज! एमपी के इन 31 जिलों में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rajasthan Weather Update/ Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 3, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: May 3, 2026 11:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश के 31 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी।
  • तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि की चेतावनी।
  • मौसम बदलने से गर्मी से राहत, लेकिन कई जगह नुकसान की खबरें।

भोपाल : Madhya Pradesh Weather Alert  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मई के महीने में गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। प्रदेश को लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए इस बड़े बदलाव के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Bhopal Weather Update इन ज़िलों में जनजीवन प्रभावित

शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभागों में तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह बदला हुआ मौसम अपने साथ नुकसान भी लेकर आया है। गुना में आंधी-बारिश के दौरान एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई है। वहीं, विदिशा, नर्मदापुरम और सीहोर जिलों की मंडियों और सरकारी खरीदी केंद्रों पर रखी किसानों की उपज भीगने की खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा, खरगोन जिले में बारिश के साथ ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Weather Forecast MP, 31 जिलों में जारी किया गया अलर्ट

आज जिन 31 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा शामिल है । इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

लोगों को सतर्क बरतने की सलाह

राज्य भर में तापमान में आई इस बड़ी गिरावट से आम लोगों को उमस और भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अलर्ट वाले क्षेत्रों में नागरिकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.