Ek Din Box Office Day 2: उम्मीदों पर फिरा पानी! जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म दर्शकों को नहीं कर पाई इम्प्रेस, दूसरे दिन का कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश!
Ek Din Box Office Day 2: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही है। रिलीज के दो दिनों में इसने भारत में कुल करीब 2.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जिससे फिल्म की कमाई उम्मीद से काफी कम रही है।
(Ek Din Box Office Day 2 / Image Credit: aamirkhanproductions instagram)
- फिल्म ‘एक दिन’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
- 2 दिनों में कुल कलेक्शन ₹2.57 करोड़
- दूसरे दिन कमाई लगभग ₹1.00 करोड़ तक सीमित
Ek Din Box Office Collection Day 2: जुनैद खान और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘एक दिन’ को बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत मिली है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई। कम उम्मीदों के रिलीज होने के साथ रिलीज होने के बावजूद, शुरुआती दो दिनों में फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई है और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
दो दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन भी इसमें खास बढ़त नहीं देखी गई और यह लगभग 1.00 करोड़ रुपये पर सिमट गई। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2.57 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। वहीं नेट कलेक्शन लगभग 2.15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जो उम्मीद से बहुत कम है।
रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रिया
फिल्म को रिलीज के बाद ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिले हैं। जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर पड़ा है। दर्शकों की कम भीड़ और धीमी वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म थिएटर्स में ज्यादा गति नहीं पकड़ पा रही है। मजबूत प्रोडक्शन टीम होने के बावजूद फिल्म शुरुआती दिनों में दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल नहीं रही।
कड़ी प्रतिस्पर्धा ने बढ़ाई मुश्किलें
‘एक दिन’ को बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है। इनमें रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला‘ और हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ शामिल हैं। इस भीड़भाड़ वाले रिलीज कैलेंडर के कारण फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन और दर्शक नहीं मिल पा रहा है। जिससे इसकी कमाई प्रभावित हो रही है।
फिल्म की कहानी और टीम
फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसे मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म थाई फिल्म ‘वन डे’ की हिंदी रीमेक है। जिसमें एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो अपनी सहकर्मी से प्यार करता है लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं कह पाता। साई पल्लवी की यह पहली हिंदी फिल्म है। जबकि जुनैद खान की यह तीसरी फिल्म है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Cylinder Price Today: क्या रसोई गैस हुई सस्ती? आधी रात आया LPG का नया अपडेट, सिलेंडर सस्ता हुआ या नहीं, जानें यहां
- Madhya Pradesh Weather Alert : सावधान! मई में ही बदला मौसम का मिजाज! एमपी के इन 31 जिलों में आंधी-बारिश का भारी अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- Bhopal Police Helpline: राजधानी पुलिस का सीक्रेट नंबर! सीधे कमिश्नर को इस नंबर पर दें अपराध की सूचना, पहचान रहेगी 100% गुप्त

Facebook


