खरगे ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास की मांग की

खरगे ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास की मांग की

खरगे ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास की मांग की
Modified Date: July 19, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: July 19, 2026 7:38 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह किया कि पुंछ और राजौरी समेत इस केन्द्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ तथा लगातार हो रही बारिश से प्रभावित लोगों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों में करीबी समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए तेजी से बचाव, राहत और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी इस कठिन समय में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने की अपील की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जम्मू संभाग, विशेषकर पुंछ और राजौरी में अचानक आई बाढ़ और लगातार हो रही बारिश से हुई जनहानि और तबाही से मैं बहुत दुखी हूं।’’

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और प्रभावित लोगों के सुरक्षित रहने की कामना की।

खरगे ने कहा कि मृतकों के परिवारों को बिना किसी देरी के पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए और यह सहायता ‘पीएम केयर्स फंड’ के माध्यम से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

भाषा हक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में