खरगे की टिप्पणी अपमानजनक; कांग्रेस की घृणित मानसिकता की परिचायक : वीरेंद्र कुमार

खरगे की टिप्पणी अपमानजनक; कांग्रेस की घृणित मानसिकता की परिचायक : वीरेंद्र कुमार

खरगे की टिप्पणी अपमानजनक; कांग्रेस की घृणित मानसिकता की परिचायक : वीरेंद्र कुमार
Modified Date: April 22, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: April 22, 2026 2:45 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘‘आतंकवादी’’ संबंधी टिप्पणी के लिए बुधवार को उनकी कड़ी निंदा की और कहा कि यह पार्टी की ‘‘घृणित मानसिकता’’ को दर्शाता है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति अब ठोस मुद्दों के बजाय हताशा से प्रेरित है और आपत्तिजनक टिप्पणियों से चिह्नित है।

कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ कांग्रेस की राजनीति अब मुद्दों से नहीं, बल्कि हताशा और अपमानजनक भाषा से परिभाषित होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें ‘आतंकवादी’ कहा, वह पार्टी की घृणित मानसिकता को दर्शाता है और यह पहली बार नहीं है।’’

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के पास विकास और जन कल्याण के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं होता, तो वह व्यक्तिगत हमलों और अपशब्दों का सहारा लेती है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए शुरुआत में प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहा था।

हालांकि, जब पत्रकारों ने उनसे टिप्पणी के संदर्भ को स्पष्ट करने के लिए दबाव डाला तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनका मतलब था कि प्रधानमंत्री देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को ‘आतंकित’ कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह (शाब्दिक अर्थ में) आतंकवादी हैं। आतंकित करने का यह अभिप्राय है… वह अपने पद की शक्ति और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं और विपक्षी दलों को अपशब्द कह रहे हैं।’’

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में