खरगे की टिप्पणी से कांग्रेस का चरित्र, चेहरा लोगों के सामने बेनकाब हो गया : शेखावत

खरगे की टिप्पणी से कांग्रेस का चरित्र, चेहरा लोगों के सामने बेनकाब हो गया : शेखावत

खरगे की टिप्पणी से कांग्रेस का चरित्र, चेहरा लोगों के सामने बेनकाब हो गया : शेखावत
Modified Date: April 22, 2026 / 11:23 pm IST
Published Date: April 22, 2026 11:23 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई “आतंकवादी” संबंधी टिप्पणी को बुधवार को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी ने देश की जनता के सामने कांग्रेस के “चाल, चरित्र और चेहरे” को बेनकाब कर दिया है।

शेखावत ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी नफरत फैलाने की जिस राजनीति पर अमल करते हैं और उन्होंने देश में इस तरह की दुर्भावना लाने तथा झूठे विमर्श गढ़ने की जो राजनीतिक परंपरा शुरू की है, उसका असर पार्टी के निचले स्तर के लोगों पर भी पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का “चाल, चरित्र और चेहरा” देश की जनता के सामने उजागर हो गया है।

खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर सरकारी तंत्र और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को दबाने और राजनीतिक दलों को “आतंकित” करने का आरोप लगाया था।

भाषा पारुल रंजन

रंजन


लेखक के बारे में