Kisan Andolan: नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर जारी है किसानों का धरना-प्रदर्शन

Ads

Kisan Andolan: नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में कई स्थानों पर जारी है किसानों का धरना-प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - December 31, 2020 / 08:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नोएडा, 29 दिसंबर (भाषा) केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में नोएडा में विभिन्न स्थानों पर किसानों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

पढ़ें- राजधानी में फीका रहेगा नए साल का जश्न, 31 दिसंबर और…

नोएडा के चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को भी 11 किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों ने आगामी रूपरेखा बनाई।

चिल्ला रेगुलेटर बॉर्डर पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा, ‘‘किसानों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। किसान किसी भी कीमत पर कृषि विधेयकों को मंजूर नहीं करेंगे और इन्हें वापस करा कर ही दम लेंगे।’’

पढ़ें- घर के दूसरे माले से कूदकर की युवती ने खुदकुशी, बुआ …

वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने भी एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।