School Holiday 2025: यूपी, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में जानें कब खुलेंगे स्कूल, शीतलहर की वजह से बढ़ाई गई थी छुट्टियां
School Holiday 2025: यूपी, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में जानें कब खुलेंगे स्कूल, शीतलहर की वजह से बढ़ाई गई थी छुट्टियां

नई दिल्ली। School Holiday 2025: इन दिनों देशभर में ठंड ने अपना कहर बरपाया हुआ है। शीतलहर के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। इस बीच बच्चों की सेहत को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई थी। लेकिन अब शीतलहर और खराब मौसम के कारण स्कूलों के फिर से खुलने में देरी हो रही है। तो वहीं कई राज्यों में स्कूल की टाइमिंग और तारीख में भी बदलाव किए गए हैं। किन राज्यों में स्कूल कब से खुलेंगे और क्या बदलाव किए गए हैं।
दिल्ली
दिल्ली में प्रदूषण और ठंड को देखते हुए हाइब्रिड क्लासेस लागू की गई हैं। कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों में पढ़ाई की सुविधा दी गई है। स्कूल प्रशासन ने सुबह की शिफ्ट की टाइमिंग में बदलाव किया है ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।
उत्तर प्रदेश
नोएडा: स्कूल 18 जनवरी 2025 से खुलेंगे, लेकिन कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।
गाजियाबाद: कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 20 जनवरी 2025 से खोले जाएंगे।
ठंड और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।
राजस्थान
कोटा: कक्षा 5 तक के स्कूल 18 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे।
चित्तौड़गढ़: कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 18 जनवरी तक बंद रहेंगे।
राजस्थान के अन्य जिलों में स्कूल खोलने की तारीख मौसम की स्थिति के अनुसार तय की जा रही है।
Read More: NindakNiyre: बाल विवाह रोकने का यह तरीका कितना जायज, मैं श्योर नहीं, किंतु चर्चा जरूरी है?
बिहार
बिहार में 8वीं तक की कक्षाओं को 18 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।पारा में गिरावट और बढ़ती सर्दी की वजह जमुई जिला के सरकारी और निजी विद्यालयों में 1 से 5 तक की कक्षाएं जिलाधिकारी के आदेश से स्थगित कर दी गई है।
हरियाणा
अंबाला और कुरुक्षेत्र: यहां के स्कूल अब 18 जनवरी 2025 से खुलेंगे।
तमिलनाडु और तेलंगाना
तमिलनाडु: पोंगल की छुट्टियों के बाद 20 जनवरी 2025 से स्कूल खुलेंगे।
तेलंगाना: मकर संक्रांति के त्योहार के बाद 18 जनवरी 2025 से सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश है। स्कूल 12 फरवरी से खुलेंगे।
जम्मू और कश्मीर: सर्दी की लंबी छुट्टियां
जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की छुट्टियां 28 फरवरी 2025 तक जारी रहेंगी। कक्षा 12 तक के सभी स्कूल इस दौरान बंद रहेंगे। यहां के कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Know when schools will open in these states including UP, Bihar, Rajasthan, holidays were extended due to cold wave

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am