निठारी हत्याकांड के आरोपी रहे कोली का हरिद्वार में चाय की दुकान में शव मिला
निठारी हत्याकांड के आरोपी रहे कोली का हरिद्वार में चाय की दुकान में शव मिला
हरिद्वार, 18 सितंबर (भाषा) निठारी हत्याकांड के आरोपियों में से एक सुरेंद्र कोली हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में स्थित अपनी चाय की दुकान में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोपहर को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की । शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है ।
पुलिस के अनुसार, कोली अल्मोड़ा का मूल निवासी है और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गी है।
हरिद्वार कोतवाली के उप निरीक्षक विक्रम बिष्ट ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सप्तऋषि पुलिस चौकी को सप्त सरोवर रोड स्थित एक चाय की दुकान में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद जांच के दौरान मृतक की पहचान अल्मोड़ा के भिकियासैंण निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई ।
भाषा सं दीप्ति मनीषा
मनीषा

Facebook


