कोलकाता मेट्रो रेलवे ने फर्जी भर्ती विज्ञापनों के प्रति लोगों को आगाह किया

कोलकाता मेट्रो रेलवे ने फर्जी भर्ती विज्ञापनों के प्रति लोगों को आगाह किया

कोलकाता मेट्रो रेलवे ने फर्जी भर्ती विज्ञापनों के प्रति लोगों को आगाह किया
Modified Date: May 2, 2026 / 05:28 pm IST
Published Date: May 2, 2026 5:28 pm IST

कोलकाता, दो मई (भाषा) कोलकाता मेट्रो रेलवे ने शनिवार को एक सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फर्जी भर्ती विज्ञापन के प्रति आगाह किया है।

मेट्रो अधिकारियों ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा इस तरह की कोई भर्ती सूचना जारी नहीं की गई है और विज्ञापन को ‘‘फर्जी और भ्रामक’’ बताया, जिसका उद्देश्य सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को लुभाना है।

मेट्रो अधिकारियों ने नागरिकों से ऐसे विज्ञापनों से संबंधित संदिग्ध लिंक पर क्लिक करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है और चेतावनी दी है कि ये संवेदनशील बैंकिंग जानकारी हासिल करके व्यक्तियों को धोखा देने के प्रयास हो सकते हैं।

उन्होंने नौकरी चाहने वालों को सलाह दी कि वे भर्ती संबंधी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक सरकारी या मेट्रो रेलवे की वेबसाइट के माध्यम से ही करें।

‘कोलकाता मेट्रो-मेगा रिक्रूटमेंट 2026’ शीर्षक वाला फर्जी भर्ती विज्ञापन 27 अप्रैल से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में