यात्री के ट्रेन के आगे कूदने के कारण कोलकाता मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं
यात्री के ट्रेन के आगे कूदने के कारण कोलकाता मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं
कोलकाता, आठ फरवरी (भाषा) रवींद्र सरोवर स्टेशन पर एक यात्री के ट्रेन के सामने कूदने के बाद रविवार को दक्षिणेश्वर और बिरजी के बीच स्थित ब्लू लाइन पर कोलकाता मेट्रो रेल सेवाएं लगभग 50 मिनट तक बाधित रहीं। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
ट्रेन के आगे कूदने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति को पास के अस्पताल ले जाया गया।
मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशन के बीच फिलहाल सुबह 10:45 बजे से 11:33 बजे तक सीमित सेवाएं संचालित की जा रही थीं।
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ब्लू लाइन के पूरे मार्ग पर 48 मिनट की देरी के बाद पूर्वाह्न 11.33 बजे से सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।’’
भाषा गोला देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


