कोलकाता: काली पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान परिवार पर हमला, दो लोग गिरफ्तार
कोलकाता: काली पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान परिवार पर हमला, दो लोग गिरफ्तार
कोलकाता, 25 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता के दक्षिण टॉलीगंज इलाके में काली पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक परिवार पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
टॉलीगंज थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार कथित घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई जब एक स्थानीय परिवार के सदस्यों ने विसर्जन के दौरान अपने घर के पास पटाखे फोड़ने का विरोध किया।
उन्होंने कहा, ‘‘परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने घर के सामने पटाखे फोड़ने को लेकर आपत्ति जताई तो उन पर हमला किया गया, उन्हें परेशान किया गया और धमकाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार की एक महिला सदस्य का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न भी किया गया।’’
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ हमलावरों ने लाठी डंडों और रॉड का इस्तेमाल किया।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टॉलीगंज पुलिस ने जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
भाषा सुरभि पवनेश
पवनेश

Facebook


