अंडमान में कोविड-19 एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,084 हुई
अंडमान में कोविड-19 एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,084 हुई
पोर्ट ब्लेयर, दो अप्रैल (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में एक और व्यक्ति में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,084 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में बताया।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से चार और लोग स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 42 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,980 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3.21 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है।
उन्होंने बताया कि कुल 12,628 स्वास्थ्यकर्मियों और 45 साल से अधिक उम्र के 5,610 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
भाषा सुरभि पवनेश
पवनेश

Facebook


