बोकारो इस्पात संयंत्र में क्रेन से गिरने के बाद एक मजदूर की मौत

बोकारो इस्पात संयंत्र में क्रेन से गिरने के बाद एक मजदूर की मौत

बोकारो इस्पात संयंत्र में क्रेन से गिरने के बाद एक मजदूर की मौत
Modified Date: April 13, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: April 13, 2026 9:29 pm IST

रांची, 13 अप्रैल (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में स्थित ‘सेल’ के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) संयंत्र में सोमवार को क्रेन पर चढ़ते समय ऊंचाई से गिरने के बाद 37 वर्षीय एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कितनी ऊंचाई से गिरा था।

उन्होंने बताया कि गणेश महतो नामक उस मजदूर को कारखाने के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया और फिर बोकारो जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धन ने बताया, “अस्पताल में इलाज के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो गई।”

धन ने कहा कि महतो बीएसएल के कर्मचारी नहीं थे, वह संविदा कर्मचारी थे।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में