शह मात The Big Debate: कांग्रेसी खिलाएंगे कमल!… जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह की मुलाकत ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या कमलनाथ लड़ेंगे एमपी से राज्यसभा का चुनाव?
MP Politics News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी की ये मुलाक़ात व्यक्तिगत कुशलक्षेम के लिए नहीं हो रही है।
MP Politics News/ image source: WIKIMEDIA
- दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी की ये मुलाक़ात व्यक्तिगत कुशलक्षेम के लिए नहीं हो रही है।
- जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के साथ मुलाकात को संगठनात्मक मुलाकात बताया।
- भाजपा कह रही है कि कांग्रेस विधायकों को जीतू पटवारी और आलाकमान पर भरोसा नहीं रहा है।
MP Politics News: भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी की ये मुलाक़ात व्यक्तिगत कुशलक्षेम के लिए नहीं हो रही है। ये मंथन है – राज्यसभा चुनाव में कांग्रेसियों के कमल खिलाने के डर का, मध्यप्रदेश में अगले महीने, तीन या संभवतः चार सीटों के लिए संभावित राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पास सिर्फ एक सीट का बहुमत है और वो भी लगभग बॉर्डर पर है। वैसे कांग्रेस को ये सीट जीतने के लिए 58 MLA चाहिए और उसके पास “तकनीकी तौर पर” अभी सिर्फ 62 हैं। (MP Politics News) यानी सिर्फ 4 MLA ज्यादा, लेकिन जिस तरह हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और बिहार में अनुपस्थित रहे, इससे मध्यप्रदेश में कांग्रेस खासी परेशान है। ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि राज्यसभा के लिए कोई ऐसा नाम लाया जाए जो विधायकों को साधे रखे, वो नाम संभवतः कमलनाथ का हो सकता है, तो जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के साथ मुलाकात को संगठनात्मक मुलाकात बताया।
लेकिन कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग वाली चिंता गैर वाज़िब तो कतई नहीं है। क्योंकि भाजपा कह रही है कि कांग्रेस विधायकों को जीतू पटवारी और आलाकमान पर भरोसा नहीं रहा है। (MP Politics News) कांग्रेस एक ऐसा कंधा खोज रही है जिस पर राज्यसभा चुनाव की हार का ठीकरा फोड़ा जा सके।
लेकिन ऐसे में कई सवाल हैं, पहला तो ये कि क्या तमिलनाडु के अविनाशी सीट से एल मुरुगन के चुनाव जीतने के बाद एमपी में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे? सवाल ये कि- भाजपा अभी तीनों सीटों पर खुद को जीती हुई क्यों मान रही है? सवाल ये कि- क्या राजेन्द्र भारती को कोर्ट से राहत मिल पाएगी? (MP Politics News) सवाल ये भी कि दिग्विजय के इनकार के बाद यदि कमलनाथ तीसरी सीट के लिए आए, तो क्या कमलनाथ विधायकों को रोककर रख पाएंगे? सबसे बड़ा सवाल ये कि जब जीतू ख़ुद दावा ठोंक रहे हैं, तो क्या वे किसी बड़े नेता के नाम पर सहमत होंगे?
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Board Result Update: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, इस दिन आएगा परीक्षा का परिणाम, इस बार सीएम खुद करेंगे जारी
- Monsoon 2026 Forecast News : क्या इस साल पड़ेगा सूखा? मौसम विभाग की डराने वाली भविष्यवाणी, सिर्फ 92% बारिश से किसानों की बढ़ी टेंशन
- Trump Threat Iran News: इस बार बेरहम और तेज होगी कार्रवाई, ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी धमकी, कहा – होर्मुज में नाकेबंदी के पास आए जहाज तो उड़ा देंगे

Facebook


