MP Board Result Update: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, इस दिन आएगा परीक्षा का परिणाम, इस बार सीएम खुद करेंगे जारी

10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, इस दिन आएगा परीक्षा का परिणाम, MP Board Result Released on 15th April

MP Board Result Update: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, इस दिन आएगा परीक्षा का परिणाम, इस बार सीएम खुद करेंगे जारी
Modified Date: April 14, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: April 13, 2026 11:11 pm IST

भोपाल। MP Board Result Update: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

MP Board Result Update: जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम घोषित करेंगे। र्ड द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राएं अपने अंकों और मेरिट सूची की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि परिणाम घोषित होने के साथ ही वेबसाइट पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

कहां देखें रिजल्ट?

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

एमपी बोर्ड में पास होने के लिए हर छात्र को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। साथ ही थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।

कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट?

छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।