लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 8, 2022 1:01 pm IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), आठ जून (भाषा) जिले के साहुवापुर गांव के पास ग्रामीणों को ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात यह घटना खीरी जिले में हैदराबाद पुलिस थाना के अंतर्गत साहुवापुर गांव के पास खीरी शाखा नहर मार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान उदयपुर लोनपुरवा गांव निवासी सोमवती (50) और 11 वर्षीय अंशिमा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताय कि घायलों को पड़ोसी गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 10 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण मंगलवार की रात एक भंडारे में शामिल होकर खीरी शाखा नहर मार्ग से अपने गांव उदयपुर लौट रहे थे।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में