मिजोरम से राज्यसभा के सदस्य लालतलुआंगकिमा ने मुद्दों के आधार पर राजग को समर्थन देने की बात कही

मिजोरम से राज्यसभा के सदस्य लालतलुआंगकिमा ने मुद्दों के आधार पर राजग को समर्थन देने की बात कही

मिजोरम से राज्यसभा के सदस्य लालतलुआंगकिमा ने मुद्दों के आधार पर राजग को समर्थन देने की बात कही
Modified Date: June 19, 2026 / 08:37 pm IST
Published Date: June 19, 2026 8:37 pm IST

आइजोल, 19 जून (भाषा) मिजोरम से हाल ही में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए के. लालतलुआंगकिमा ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य के विकास और लोगों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर केंद्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का समर्थन करेंगे।

लालतलुआंगकिमा सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के सदस्य हैं।

जेडपीएम एक क्षेत्रीय दल है, जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी। यह पार्टी न तो राजग और न ही विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ है।

जेडपीएम नेता ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वह और पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य रिचर्ड वानलालहमंगाइहा संसद में तटस्थ रहेंगे।

लालतलुआंगकिमा (62) ने कहा, “हम संसद में तटस्थ सदस्य के रूप में रहेंगे। हालांकि, मुद्दों के आधार पर केंद्र सरकार को हमारा समर्थन मिलेगा।” भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में