महागठबंधन टूटते ही नीतीश कुमार पर लालू यादव ने लगाए गंभीर आरोप

महागठबंधन टूटते ही नीतीश कुमार पर लालू यादव ने लगाए गंभीर आरोप

महागठबंधन टूटते ही नीतीश कुमार पर लालू यादव ने लगाए गंभीर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: July 26, 2017 3:50 pm IST

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद RJD में सबसे ज्यादा भूचाल आया है.. नीतीश की प्रेस कॉन्फ्रेंस के करीब आधे घंटे बाद लालू मीडिया के सामने आए.. और नीतीश पर बड़ा आरोप जड़ दिया.. उन्होंने कहा कि नीतीश पर 1991 से एक हत्या का केस चल रहा है.. अपने बेटे तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए लालू ने नीतीश पर निशाना साधा.. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से बड़ा आरोप अत्याचार का होता है..और नीतीश को फांसी भी हो सकती है.. लालू ने कहा कि नीतीश Bjp से मिले हुए हैं.. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच लालू ने बिहार में सरकार बनाने को लेकर एक फॉर्मूला भी सुझाया.. उन्होंने कहा कि नीतीश और तेजस्वी बाहर रहेंगे.. और JDU, RJD, कांग्रेस मिलकर नया नेता चुनें.. तेजस्वी पर आरोपों के मामले में लालू ने कहा कि इसका जवाब वो अथॉरिटी को देंगे।

 

 

 

 

 


लेखक के बारे में