लालू के जेल जाने से बड़ी बहन को लगा सदमा, मौत

Ads

लालू के जेल जाने से बड़ी बहन को लगा सदमा, मौत

  •  
  • Publish Date - January 7, 2018 / 11:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चर्चित चारा घोटाला में साढ़े तीन साल की सजा मिली है। जिसके बाद रविवार को उनकी बड़ी बहन गंगोत्री देवी का निधन हो गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लालू की बड़ी बहन पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, लेकिन कहा जा रहा है कि अपने भाई के जेल जाने के बाद वे लगातार सदमें में थी।

 

आपको बता दें कि गंगोत्री देवी लालू की इकलौती बड़ी बहन थी उम्र की धकेड़ों से उन्हे बोलने में काफी परेशानी हो रही थी, चारा घोटाले में लालू के जेल जाने के बाद से ही उन्हें गहरा सदमा लगा था। बुआ के निधन की खबर मिलते ही लालू के दोनों बेटे तेजस्वी-तेजप्रताप सर्वेंट क्वार्टर पहुंचे। उनके साथ उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी थी।

दिल्ली-पानीपत हाईवे पर भीषण हादसा, 4 नेशनल खिलाड़ियों की मौत

लालू की बड़ी बहन को उनसे खासा लगाव था, बताया जा रहा है कि, लालू के जेल जाने के बाद से ही वो आधी रात को बिस्तर से उठ जाती थी और रोते हुए भगवान से भाई की सलामती की गुहार लगाती थी। आपको बता दें कि शनिवार को चारा घोटाले के दूसरे मामले में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 3.5 साल की सजा सुनाई गई है।

 

वेब डेस्क, IBC24