अदालत ने लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अदालत ने लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अदालत ने लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Modified Date: April 4, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: April 4, 2026 8:34 pm IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी शब्बीर अहमद लोन को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने दिल्ली पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह फैसला लिया। लोन को 30 मार्च को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

विशेष प्रकोष्ठ की नयी दिल्ली रेंज की एक टीम ने 29 मार्च को गाजीपुर इलाके से शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया। लोन फरवरी में सामने आये उस लश्कर मॉड्यूल के सिलसिले में वांछित था, जो हाल में मेट्रो स्टेशनों के पास पाकिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने के मामले में शामिल था।

दिल्ली पुलिस ने लोन को ‘‘कट्टर और उच्च प्रशिक्षित आतंकवादी’’ करार देते हुए कहा था कि उसने कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) की ओर से काम करने वाले आकाओं के साथ संबंध स्थापित किए थे।

उसने कहा था, ‘‘राजा और कश्मीरी जैसे उपनामों से मशहूर लोन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का निवासी है। वह उस मॉड्यूल के आका के रूप में काम कर रहा था, जिसका हाल में दिल्ली और कोलकाता के कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर लगाने के मामले में भंडाफोड़ किया गया था।’’

भाषा

शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में