दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लता मंगेशकर, आशा भोसले, धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लता मंगेशकर, आशा भोसले, धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में लता मंगेशकर, आशा भोसले, धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि
Modified Date: June 7, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: June 7, 2026 2:43 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) भारतीय सिनेमा और संगीत की कालजयी हस्तियों – लता मंगेशकर, आशा भोसले और धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक भावपूर्ण संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंदाकिनी प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित ‘‘मौसिकी – संस्करण 4’’ का आयोजन पिछले सप्ताह यहां श्री सत्य साई सभागार में किया गया जहां मनोरंजन जगत, संगीत, मीडिया, न्यायपालिका और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां जुटीं।

आयोजकों द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की समृद्ध संगीत विरासत के उत्सव के रूप में आयोजित इस संगीतमय शाम में हिंदी फिल्मों की सदाबहार धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों के लिए एक भावपूर्ण माहौल बना दिया और पुरानी यादें ताजा कर दीं।

सभागार में भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं जहां संगीत प्रेमियों ने इन महान कलाकारों के अद्वितीय योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए खड़े होकर तालियां बजाईं।

इस कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी, हिंदी फिल्मों के जाने-माने गीतकार समीर अंजान और अभिनेता-गायक तथा सांसद मनोज तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘मौसिकी’ शृंखला की पहचान बन चुकी सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के अनुरूप, आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सार्थक पहल ने सांस्कृतिक उत्सव को एक सशक्त सामाजिक आयाम प्रदान किया।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में