केरल में नेता प्रतिपक्ष का फैसला राज्य स्तर पर होगा : गोविंदन
केरल में नेता प्रतिपक्ष का फैसला राज्य स्तर पर होगा : गोविंदन
नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 11 मई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के सचिव एम वी गोविंदन ने सोमवार को कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन पर निर्णय बाद में प्रदेश में लिया जाएगा।
उन्होंने सोमवार को नयी दिल्ली में माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”विपक्ष के नेता के बारे में फैसला केरल में लिया जाएगा।”
यह पूछे जाने पर कि क्या कोई उपनेता भी होगा, तो गोविंदन ने कहा कि यह भी केरल में तय किया जाएगा।
एलडीएफ में दूसरे प्रमुख घटक दल भाकपा ने विपक्ष के उपनेता पद पर अपना दावा पेश किया है।
गोविंदन ने कहा कि पोलित ब्यूरो की बैठक में विपक्ष के नेता और विपक्ष के उपनेता से संबंधित मामलों पर चर्चा नहीं की गई।
हालांकि, पत्रकारों ने प्रतिक्रिया के लिए पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
कुछ खबरों में दावा किया गया है कि विजयन विपक्ष के नेता बनेंगे। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह विधानसभा में मोर्चे का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पूर्व वित्त मंत्री केएन बालगोपाल को सौंप सकते हैं।
इससे पहले, गोविंदन ने कहा था कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद माकपा विपक्ष के नेता की घोषणा करेगी।
भाषा हक दिलीप
दिलीप

Facebook


