CM Yogi Kashi Visit News: काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, इस पवित्र स्थान से आए जल से किया बाबा का जलाभिषेक, ऐसे स्वीकार किया श्रद्धालुओं का अभिवादन
CM Yogi Kashi Visit News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
CM Yogi Kashi Visit News/Image Credit: UP DPR
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' को संबोधित किया।
CM Yogi Kashi Visit News: वाराणसी: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा’ के तहत वाराणसी में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में शामिल होने पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
सोमनाथ से आए जल से किया गया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक
आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्यपाल पटेल और सीएम योगी ने सोमनाथ से आए जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और बाबा के दरबार में माथा टेककर लोगों के कल्याण की कामना की। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में राज्यपाल को अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला भेंट की। (CM Yogi Kashi Visit News) इसमें कहा गया है कि पीला वस्त्र धारण किए मंदिर के शास्त्रीगण ने शंख ध्वनि और कलाकारों ने डमरू आदि वाद्य यंत्र बजाकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया।
सीएम और राज्यपाल ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया श्रद्धालुओं का अभिवादन
बयान में कहा गया है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘हर हर महादेव’ की जयकार के साथ हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले छह मई को भी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया था। बयान के मुताबिक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक ‘ओम’ जाप किया और फिर सोमनाथ भवन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति के रूप में निर्मित शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। (CM Yogi Kashi Visit News) इसमें कहा गया है कि पटेल और योगी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी’ का भी अवलोकन किया।
सीएम योगी ने कार्यक्रम को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन हमे भारत की जड़ों से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। काशी विश्वनाथ धाम में ये आयोजन अपने आप में भारत की सनातन परंपरा, संस्कृति एवं आध्यात्मिक एकात्मता का भी प्रतीक है। (CM Yogi Kashi Visit News) सोमनाथ और काशी दोनों ही हमे संदेश देते हैं कि सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता।”
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा, “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन हमे भारत की जड़ों से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। काशी विश्वनाथ धाम में ये आयोजन अपने आप में भारत की सनातन… pic.twitter.com/VKQev7zmxQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Somnath Swabhiman Parv 2026: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, पीएम मोदी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
- Mohan Cabinet Ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, आप भी जानें यहां
- PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर के 75वें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, इस खास तरीके से हुआ प्रधानमंत्री का स्वागत, आप भी देखें तस्वीरें

Facebook


