IAS and IPS Transfer List: एक साथ 11 IAS और 16 IPS अफसरों का तबादला लिस्ट जारी.. तेजतर्रार पुलि अफसर अमित कुमार आर्थिक अपराध इकाई के ADG नियुक्त, देखें लिस्ट
Bihar IAS and IPS Transfer List: बिहार सरकार ने 11 IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला कर कई अहम विभागों में नई नियुक्तियां कीं।
Bihar IAS and IPS Transfer List || Image- AI Generated File
- बिहार में 11 IAS और 16 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल।
- अमित कुमार जैन आर्थिक अपराध इकाई के नए ADG नियुक्त हुए।
- संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पटना: बिहार सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। (Bihar IAS and IPS Transfer List) कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का जिम्मा
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1996 बैच के आईएएस अधिकारी एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं 1997 बैच के संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग की कमान
2003 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 2005 बैच के कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव और अजय यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। 2007 बैच के संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Bihar IAS and IPS Transfer List) सरकार ने 2008 बैच के प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव नियुक्त किया है। वहीं 2009 बैच के मनोज कुमार सिंह को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन का रेजिडेंट कमिश्नर बनाया गया है। 2010 बैच के चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारियों के तबादले में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं 1994 बैच के निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई का एडीजी बनाया गया है। नैय्यर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का एडीजी नियुक्त किया गया है। (Bihar IAS and IPS Transfer List) 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को वायरलेस एवं तकनीकी सेवा का एडीजी बनाया गया है, जबकि अमृत राज को साइबर क्राइम और सुरक्षा इकाई का एडीजी नियुक्त किया गया है।
Bihar Home Department has issued a transfer order in Patna, reshuffling 16 senior IPS officers. The notification includes changes in key posts such as law and order, training, economic offences, and traffic. Several officers have been assigned new responsibilities or additional… pic.twitter.com/Dnzvh1Lf9J
— IANS (@ians_india) May 10, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित
चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल
यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये
आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Facebook


