मुंबई में शुरू होने वाले आंदोलन में भाग नहीं लेने वाले नेताओं को चुनाव में हराया जाना चाहिए: जरांगे

Ads

मुंबई में शुरू होने वाले आंदोलन में भाग नहीं लेने वाले नेताओं को चुनाव में हराया जाना चाहिए: जरांगे

  •  
  • Publish Date - August 5, 2025 / 10:15 PM IST,
    Updated On - August 5, 2025 / 10:15 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), पांच अगस्त (भाषा) मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को कहा कि समुदाय के जो नेता 29 अगस्त को मुंबई में शुरू होने वाले आंदोलन में भाग नहीं लेंगे, उन्हें चुनाव में हरा दिया जाना चाहिए।

वह शिक्षा और सरकारी नौकरियों में समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर नए आंदोलन से पहले धाराशिव जिले में एक बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

जरांगे ने कहा, ‘मराठा समुदाय के सदस्यों को बड़ी संख्या में मुंबई आना चाहिए। 29 अगस्त को आंदोलन शुरू करने के बाद वे वापस जा सकते हैं… आंदोलन के दौरान हमें लगभग एक लाख स्वयंसेवकों की आवश्यकता होगी।’

जरांगे ने पिछले दो वर्षों में आरक्षण की मांग को लेकर कई बार भूख हड़ताल की है।

उन्होंने कहा, ‘जो नेता गांव में ही रह जाते हैं, उन्हें चुनाव में हरा देना चाहिए।’

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी चेतावनी दी कि वह आंदोलनकारियों के खिलाफ बलप्रयोग न करें।

उन्होंने कहा, ‘अगर कुछ भी गलत हुआ तो सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।’

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश