BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

लखीमपुर खीरी में तेंदुआ के हमले से किसान की मौत

लखीमपुर खीरी में तेंदुआ के हमले से किसान की मौत

लखीमपुर खीरी में तेंदुआ के हमले से किसान की मौत
Bhasha
Published: 01 Oct 2024 | 8:08 pmModified: 01 Oct 2024 | 8:08 pm

लखीमपुर खीरी (उप्र), एक अक्टूबर (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज के भदैया गांव में तेंदुए के हमले में 50 वर्षीय किसान की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मदी थाना क्षेत्र के शाहपुर राजा गांव निवासी प्रभु दयाल (50) के रूप में हुई है।

हालांकि, ग्रामीणों ने बाघ के हमले का दावा किया है। लेकिन डीएफओ बिस्वाल ने कहा कि मौके पर मिले पैरों के निशान बताते हैं कि हमलावर जानवर तेंदुआ है।

उन्होंने कहा कि हमला एक गन्ने के खेत में हुआ, जो बेला पहाड़ा आरक्षित वन के करीब है और इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही की सूचना मिली थी।

बिस्वाल ने कहा कि इलाके में वन टीम तैनात किये गये हैं, जबकि ग्रामीणों को समूहों में काम करने और जंगली जानवरों की आशंका वाले इलाकों में अकेले जाने से बचने की चेतावनी दी गई है।

मोहम्मदी रेंज में 27 अगस्त के बाद से यह वन्य जीव के हमले की तीसरी घटना है। इमलिया गांव के किसान अंबरीश कुमार को 27 अगस्त को और पड़ोसी गांव मुड़ा अस्सी के जाकिर को 11 सितंबर को बाघ ने हमला कर मार डाला था।

भदैया गांव के पास मंगलवार को तेंदुए द्वारा किए गए हमले का स्थान इमलिया और मुड़ा अस्सी गांवों से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

डीएफओ बिस्वाल ने बताया कि इमलिया और मुड़ा अस्सी गांवों में दो मानव जान की हानि के बाद वन टीम तैनात किये गये हैं, जो भटके हुए बाघ का पता लगाने के लिए इलाके की तलाशी ले रही हैं। उन्होंने बताया कि भटके हुए बाघ को पकड़ने के लिए ‘ट्रैंकुलाइजिंग’ (बेहोश करने के लिए) विशेषज्ञ भी मौके पर हैं।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: लखीमपुर खीरी में तेंदुआ के हमले से किसान की मौत

People also search for:leopardupUp Leopard
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm