तेंदुए ने पांच साल की बच्ची को शिकार बनाया

तेंदुए ने पांच साल की बच्ची को शिकार बनाया

तेंदुए ने पांच साल की बच्ची को शिकार बनाया
Modified Date: September 26, 2024 / 01:25 pm IST
Published Date: September 26, 2024 1:25 pm IST

जयपुर, 26 सितंबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गोगुंदा पुलिस थाने में तेंदुए के हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

गोगुंदा के थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि घटना गोगुंदा कस्बे की मजावद ग्राम पंचायत के कुडाऊ गांव की है। बुधवार शाम को तेंदुए ने बालिका सूरज (5) पर हमला किया और उसे खेतों में ले गया।

ग्रामीण बच्ची की तलाश करते रहे और आज सुबह उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

तेंदुए के हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर जाम लगा दिया।

भारतीय आदिवासी पार्टी के उदयलाल कटारा के साथ लोगों ने मजावद के पास सड़क पर पेड़ों के तने रखकर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने और आबादी वाले इलाके में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं।

गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली ग्राम पंचायत के उंडीथल, भेवड़िया और उमरिया में तेंदुआ पहले ही तीन लोगों को मार चुका है। उल्लेखनीय है कि कल वन विभाग की टीम ने दो तेंदुओं को पकड़ा था।

भाषा पृथ्वी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में