दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश
दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश
नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है जिसके कारण बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार रात से बारिश और बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी।
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में पर्याप्त नमी उपलब्ध है और पिछले कुछ दिनों में तापमान में भी वृद्धि हुई है। इसलिए, इस तरह की गतिविधि के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले तीन से चार दिनों के दौरान राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।
भाषा रवि कांत रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


