दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का अनुमान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 3, 2022 8:28 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

दिल्ली में शनिवार को जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढे पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता का विश्लेषण करने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में