दिल्ली में हुई हल्की बारिश

Ads

दिल्ली में हुई हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - February 4, 2024 / 02:01 PM IST,
    Updated On - February 4, 2024 / 02:01 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस हो गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक तीन मिलीमीटर बारिश हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के दौरान बारिश के साथ आंधी और रात के दौरान मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

भाषा

योगेश प्रशांत

प्रशांत