दिल्ली में हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

दिल्ली में हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

दिल्ली में हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
Modified Date: April 1, 2023 / 10:20 pm IST
Published Date: April 1, 2023 10:20 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम हल्की बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम (28.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 58 प्रतिशत से 83 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ (102) श्रेणी में दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में