दिल्ली में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
दिल्ली में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत
नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई जिससे लंबे समय से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के कुछ स्थानों के साथ ही आसपास के इलाकों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा कि जिन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है, उनमें बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मुंडका, पश्चिम विहार, नजफगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले हरियाणा के बहादुरगढ़, फरुखनगर और रेवाड़ी शामिल हैं।
दिल्ली के बवाना, अलीपुर, पीतमपुरा, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, द्वारका, पालम, हरियाणा के लोहारू, उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत और राजस्थान के पिलानी, झुंझुनू समेत विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है।
भाषा जोहेब अमित
अमित

Facebook


