दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार : आईएमडी

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार : आईएमडी

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार : आईएमडी
Modified Date: June 8, 2023 / 08:02 pm IST
Published Date: June 8, 2023 8:02 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में नौ जून को हल्की बारिश और आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से चार डिग्री कम है। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 35 प्रतिशत रही।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में 161 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में