दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 54 प्रतिशत और 75 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विज्ञानियों ने दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
भाषा जितेंद्र आशीष
आशीष

Facebook


