दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना
Modified Date: May 18, 2023 / 09:57 pm IST
Published Date: May 18, 2023 9:57 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को समग्र ‘वायु गुणवत्ता सूचकांक’ (एक्यूआई) 149 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा साजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में