राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जैतारण में सर्वाधिक 161 मिमी वर्षा
राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जैतारण में सर्वाधिक 161 मिमी वर्षा
जयपुर, तीन अगस्त (भाषा) राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर तथा पश्चिमी क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बीते 24 घंटे के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, पाली जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। जिले के जैतारण क्षेत्र में सर्वाधिक 161 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से मानसून के निम्न वायु दाब क्षेत्र के उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है, जिसके चलते जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
तीन से पांच अगस्त के बीच हालांकि बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में भिन्नता देखने को मिल सकती है।
भाषा
बाकोलिया रवि कांत

Facebook


