केरलम में ओणम के दौरान आठ दिन में 700 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी

केरलम में ओणम के दौरान आठ दिन में 700 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी

केरलम में ओणम के दौरान आठ दिन में 700 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी
Modified Date: August 27, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: August 27, 2026 1:26 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 27 अगस्त (भाषा) केरलम में ओणम के त्योहार के दौरान राज्य सरकार की कंपनी बेवको के शराब कारोबार में तेजी आई और 10 दिवसीय ओणम के पहले आठ दिनों में 770 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 25 अगस्त तक ओणम के पहले आठ दिनों में केरल राज्य पेय पदार्थ निगम (बेवको) के राज्यभर में स्थित बिक्री केंद्रों से 771.29 करोड़ रुपये की शराब बिकी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल ओणम के इसी अवधि के दौरान 694.96 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।

अधिकारियों के अनुसार, तिरुवोणम से एक दिन पहले 25 अगस्त को उत्रादम के दिन बेवको के बिक्री केंद्रों से 126.31 करोड़ रुपये की शराब बिकी। हालांकि, यह पिछले साल इसी दिन हुई 137.64 करोड़ रुपये की बिक्री से कम है।

वर्ष 2025 में ओणम के दौरान बेवको ने 826.38 करोड़ रुपये की शराब बेची थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल की बिक्री पिछले साल के आंकड़े को पार कर जाएगी।

बेवको केरल सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। सरकार ने राज्य में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), बीयर, वाइन, आदि की खरीद, बिक्री एवं वितरण की जिम्मेदारी इसे सौंपी है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में