Live In Couples Census Rule India: अब भारत में रिश्तों की परिभाषा बदलने वाली है! लिव-इन कपल्स माने जाएंगे शादीशुदा, पढ़िए, क्या है ये नया नियम

Live In Couples Census Rule India: देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का पहला चरण आज से शुरू हो गया है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।

Live In Couples Census Rule India: अब भारत में रिश्तों की परिभाषा बदलने वाली है! लिव-इन कपल्स माने जाएंगे शादीशुदा, पढ़िए, क्या है ये नया नियम

live in couple/ image source: freepik

Modified Date: April 1, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: April 1, 2026 9:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू
  • हाउस लिस्टिंग फेज आज से लागू
  • पहली बार डिजिटल जनगणना प्रक्रिया

Live In Couples Census Rule India: दिल्ली: देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का पहला चरण आज से शुरू हो गया है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस चरण को ‘हाउस लिस्टिंग’ फेज कहा जाता है, जिसमें देशभर के मकानों, भवनों और उनकी बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत डेटा जुटाया जाएगा। राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों में यह प्रक्रिया एक साथ शुरू की गई है। इस दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की गिनती करेंगे और यह जानकारी इकट्ठा करेंगे कि किस घर में कितने लोग रहते हैं, साथ ही वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

Indian census new changes: लिव-इन कपल को शादीशुदा मानेंगे

इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार इसे पूरी तरह डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। यानी डेटा कलेक्शन से लेकर रिकॉर्डिंग तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और सटीकता बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया है कि जनगणना में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स को शादीशुदा जोड़े की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। यह कदम सामाजिक बदलावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और इससे आंकड़ों की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

government census news India: जाति डेटा पहली बार जुटेगा

जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसे ‘जनसंख्या गणना’ फेज कहा जाता है। इस चरण में लोगों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ जाति से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। खास बात यह है कि पहली बार जनगणना के दौरान जाति आधारित डेटा भी एकत्र किया जाएगा, जिसे सामाजिक और आर्थिक नीतियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।