Vande Bharat: दर्शन की होड़.. मच गई मौत की दौड़! नालंदा के शीतला माता मंदिर हादसे में 9 लोगों ने तोड़ा दम, आखिर कौन है इस भगदड़ का जिम्मेदार?
दर्शन की होड़.. मच गई मौत की दौड़! नालंदा के शीतला माता मंदिर हादसे में 9 लोगों ने तोड़ा दम, Bihar Nalanda Sheetla Mata Temple Accident

पटनाः Sheetla Mata Temple Accident बिहार के नालंदा से एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जहां एक ओर पूरा जिला राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में डूबा था, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की एक बड़ी अनदेखी ने 9 परिवारों के चिराग बुझा दिए शीतला माता मंदिर में मची भगदड़ ने आस्था को मातम में बदल दिया है। 8 महिलाओं और एक पुरुष की इस हादसे में जान चली गई है। आखिर इस मौत के खेल का जिम्मेदार कौन है?
Sheetla Mata Temple Accident चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को आयोजित मघड़ा मेले में उम्मीद थी कि हजारों की भीड़ आएगी, लेकिन प्रशासन ने इस भीड़ को उनके हाल पर छोड़ दिया। चश्मदीदों की मानें तो मंदिर परिसर में न तो बैरिकेडिंग थी और न ही सुरक्षाकर्मी। ऊपर से भ्रष्टाचार का आरोप ये कि पुजारी पिछले दरवाजे से पैसे लेकर दर्शन करा रहे थे। कतार में खड़ी भीड़ का सब्र टूटा, धक्का-मुक्की हुई और देखते ही देखते लाशों के ढेर लग गए। दम घुटने और पानी की कमी से महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगीं और फिर मौत का तांडव शुरू हुआ। सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा के दोहरे मापदंड पर उठ रहा है कि जिस वक्त मंदिर में 10 हजार लोग अपनी जान बचाने के लिए जूझ रहे थे, वहां एक भी पुलिसकर्मी नहीं था, जबकि महज 30 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए 8 जिलों की पुलिस और ढाई हजार जवान मुस्तैद थे। क्या आम जनता की जान की कीमत सिस्टम के लिए कुछ भी नहीं?
लापरवाही का आलम ये कि हादसे के 40 मिनट बाद पहली एंबुलेंस पहुंची। अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद मरने वालों का आंकड़ा इतना बड़ा न होता। फिलहाल दीपनगर SHO को सस्पेंड कर दिया गया है और मुआवजे का मरहम लगाया जा रहा है, लेकिन उन नौ घरों के अंधेरे को शायद ही कोई सरकार भर पाए। सरकार ने जांच के लिए SIT गठित कर दी है, लेकिन सवाल वही है कि क्या हर हादसे के बाद सिर्फ एक थानेदार को सस्पेंड कर देना काफी है? या फिर उन बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी जिन्होंने 10 हजार की भीड़ के इनपुट को नजरअंदाज किया।
https://www.youtube.com/watch?v=vUmSqki6XBw
इन्हें भी पढ़ेंः-
- IAS Rinku Singh Rahi Resignation: घोटाले के खुलासे पर मारी गई थी 7 गोलियां, जबड़ा खराब.. महज 3 साल की नौकरी के बाद इस IAS ने दिया सेवा से इस्तीफा, बताई ये वजह..
- PhysicsWallah Share Price: 162 से 86 रुपये टूटकर भी चमकेगा PhysicsWallah का शेयर? ब्रोकरेज ने दिया ये चौंकाने वाला टारगेट, क्या पलटेगा खेल?
- MP-UP Sahyog Sammela: बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत
- Vijay Sharma PC on Naxalism: ‘छत्तीसगढ़ समेत देशभर से 99% नक्सलवाद ख़त्म’.. गृहमंत्री विजय शर्मा ने की प्रेसवार्ता, इन्हें दिया ‘लाल-आतंक’ के खात्मे का श्रेय
- Naxal Deadline Press Conference: ‘सशस्त्र नक्सलवाद खत्म..’, लाल आतंक के खात्मे का आखिरी दिन आज, गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया असली श्रेय किसे जाता है
- Kanpur Suhagrat News: सुहागरात पर सास-ससुर निर्वस्त्र होकर मेरे कमरे में आए, मेरे पूरे कपड़े उतारकर शरीर पर लगाई राख, फिर सबने मिलकर किया ऐसा काम
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Nalanda Sheetla Mata Temple Accident
बिहार
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm