रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने परिवार संग किया हवन-पूजन

रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने परिवार संग किया हवन-पूजन

रायबरेली में नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने परिवार संग किया हवन-पूजन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 11, 2019 7:41 am IST

उत्तरप्रदेश। रायबरेली से नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने अपने परिवार और समर्थकों सहित ‘हवन’ यज्ञ किया। बता दें कि रायबरेली से सोनिया गांधी पांचवी बार नामांकन भर रही हैं । नामांकन से पहले उनके साथ हवन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,महासचिव प्रियंका गांधी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि वहीं कांग्रेस कार्यालय में सोनिया व राहुल के अलावा रॉबर्ट वाड्रा, पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व उनके बच्चे मौजूद हैं। सोनिया गांधी का काफिला जब भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकला तो रास्ता भटक गया। जिससे जाम लग गया। वहीं, अफसरों में भी हड़कंप मच गया।उसके बाद थोड़ी मशक्त के बाद उनका काफिला सही रास्ते पर पंहुचा।

ये भी पढ़ें –लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का दिख रहा उत्साह, केंद्रीय मंत्री नितिन 

ज्ञात हो कि रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदान पांचवे चरण के तहत छह मई को होगा। सोनिया का सामना दिनेश प्रताप सिंह से है जो कांग्रेस छोडकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा और बसपा ने रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारा है।


लेखक के बारे में